HPDA ने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया:हापुड़ में 7 जगहों पर 49,900 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। प्राधिकरण की टीम ने सात अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाई जा रही प्लाटिंग को तोड़ दिया। इस कार्रवाई में करीब 49 हजार 900 वर्ग मीटर जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एक्शन लिया गया। इन स्थान पर चला बुलडोजर मंगलवार की दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम तक अलग अलग अवैध प्लाटिंग पर HPDA ने शिंकजा कसा। टीम ने स्वर्ग आश्रम रोड पर कपिल त्यागी, अरविंद और सूरज 15 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। मेरठ बाईपास स्थित गांव टीयाला में शेखर त्यागी, जावेद और नीरज ने 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्लाटिंग की थी। गांव असौड़ा में इरशाद, उस्मान, राजीव और जितेंद्र 8 हजार वर्ग मीटर जमीन पर, गोंदी-सलाई रोड पर बबलू, विजय, आसिफ और कलवा 6,300 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। जारौठी रोड पर रवि प्रकाश की 3,100 वर्ग मीटर, किठौर रोड पर जावेद और साजिद की 5 हजार वर्ग मीटर और गोयना रोड पर कुलदीप व धर्मेंद्र की 2,500 वर्ग मीटर जमीन पर भी कार्रवाई हुई। इन सभी अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।
बिना स्वीकृत नहीं बसने दी जाएंगी कॉलोनी HPDA के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए और प्राधिकरण की इजाजत के बिना हो रही प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से मंजूरी की जांच जरूर करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)