हरदोई के शहीद उद्यान में ओपन जिम की मशीनें खराब:लोगों को दिक्कत, नगर पालिका से मरम्मत और जलभराव रोकने की मांग

Oct 12, 2026 - 09:46
0
हरदोई के शहीद उद्यान में ओपन जिम की मशीनें खराब:लोगों को दिक्कत, नगर पालिका से मरम्मत और जलभराव रोकने की मांग
हरदोई शहर के बीचों-बीच स्थित शहीद उद्यान में लगी ओपन जिम की एक्सरसाइज मशीनें जर्जर स्थिति में पहुंच गई हैं। मशीनों के खराब होने से सुबह व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहीद उद्यान शहरवासियों के लिए सुबह की सैर और व्यायाम का मुख्य केंद्र है। यहां सुबह पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी टहलने आती हैं। लोगों को एक ही जगह पर शुद्ध वातावरण, खुली हवा के साथ ओपन जिम की सुविधा मिल जाती थी, जिससे वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शुरुआत में जब ये मशीनें लगी थीं तो लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन अब ज्यादातर मशीनें खराब पड़ी हैं और जंग खा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से मशीनें इसी तरह खराब पड़ी हुई हैं। रखरखाव न होने के कारण अब इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। वहीं एक और बड़ी समस्या जलभराव की है। जिन स्थानों पर मशीनें लगी हैं, वह जगह काफी नीची है। बारिश के दिनों में वहां पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन हो जाती है और मशीनें और तेजी से खराब हो रही हैं। सुबह टहलने आए विजय, संजय, आकाश, वीरेंद्र, इस्लाम, राखी, नीलम समेत कई लोगों ने बताया कि पार्क ही उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है, लेकिन मशीनों के खराब होने से उनका अभ्यास अधूरा रह जाता है। लोगों ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि सभी खराब पड़ी ओपन जिम मशीनों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए और जिस स्थान पर मशीनें लगी हैं, उस जगह को ऊंचा कराया जाए ताकि बारिश के मौसम में जलभराव न हो सके और लोग सुचारू रूप से व्यायाम कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User