नवरात्र के दूसरे दिन लेहड़ा देवी मंदिर में भारी भीड़:महराजगंज में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा, बिहार और नेपाल से भी पहुंचे भक्त

Oct 12, 2026 - 09:46
0
नवरात्र के दूसरे दिन लेहड़ा देवी मंदिर में भारी भीड़:महराजगंज में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा, बिहार और नेपाल से भी पहुंचे भक्त
गोरखपुर से करीब 50 किलोमीटर उत्तर स्थित लेहड़ा (मोहला टीकठ) का मां लेहड़ा देवी मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के दूसरे दिन भी सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कोई परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंचा, तो किसी ने संतान, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए माता के दरबार में माथा टेका। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद माता के दरबार में जरूर पूरी होती है। पांडवों की आराधना से जुड़ी है मान्यता मंदिर की महिमा से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और लोककथाएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां पहुंचकर मां की आराधना की थी। मंदिर से जुड़ी एक लोककथा तांत्रिक से भी संबंधित है। इन मान्यताओं ने सदियों से इस धाम के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत बनाए रखा है। प्राचीन इतिहास भी आकर्षण का केंद्र मंदिर की प्राचीनता को लेकर भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इसका इतिहास 829 से 842 ईस्वी के बीच का बताया जाता है। चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तांत से भी मंदिर का संबंध जोड़ा जाता है। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व के चलते यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यूपी, बिहार और नेपाल से पहुंचते हैं भक्त नवरात्र के दौरान महराजगंज सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, बिहार और पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला दिनभर चलता रहता है। वहीं, मंदिर के पुजारी परिवार की कई पीढ़ियां परंपरागत रूप से मां की सेवा और पूजा-अर्चना में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और नवरात्र की रौनक से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User