हरदोई की सरकारी टीचर शाहीन बानो की लखनऊ में मौत:BEO पर फोन पर डांटने का लगाया था आरोप, स्कूल में लगी थी आग
हरदोई की सरकारी टीचर शाहीन बानो की रविवार शाम 7:30 बजे लखनऊ के चरक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शाहीन ने बीईओ पर डांटने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। डांटने के दौरान हीं शाहीन की तबीयत खराब हो गई थी। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था। शाहीन की मौत की सूचना मिलते ही शिक्षक संगठनों और साथी शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 21 सितंबर को स्कूल में हुआ था हादसा टिमरुख प्राथमिक विद्यालय में 21 सितंबर को मिड-डे मिल बनाते समय गैस भट्ठी और पाइप में लीकेज के बाद आग लग गई थी। हादसे में रसोइया अंजनी देवी और कमला देवी झुलस गई थीं। दोनों रसोइयों ने घटना के बाद एसडीएम संडीला को शिकायत दी थी। इसमें गैस भट्ठी और पाइप पहले से खराब होने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के बाद स्कूल पहुंचे थे बीईओ शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने इंचार्ज शिक्षिका शाहीन बानो से फोन पर बातचीत की। उस समय शाहीन सीसीएल अवकाश पर थीं। बेटी का आरोप- फोन पर डांटने के बाद बिगड़ी तबीयत शाहीन की बेटी सायमा का आरोप है कि बीईओ ने फोन पर उनकी मां को डांटा और विद्यालय आने के लिए कहा। सायमा के मुताबिक बातचीत के बाद शाहीन की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गईं। हालांकि, बीईओ बृजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया था। संडीला में इलाज के बाद लखनऊ ले गए परिजनों के अनुसार शाहीन को पहले संडीला में उपचार दिलाया गया। वहां ब्रेन हेमरेज की बात सामने आने के बाद उन्हें लखनऊ के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के मुताबिक शाहीन पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं और नियमित डायलिसिस चल रहा था। रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो जांच समितियां की गई थीं गठित 22 सितंबर को बीएसए प्रभात मिश्रा ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो समितियां गठित की थीं। 23 सितंबर को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और संडीला बीआरसी पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बीईओ बृजेश कुमार त्रिपाठी को पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। शिक्षक संगठनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग शाहीन बानो की मौत के बाद शिक्षक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, वरुण गांधी जा सकते हैं राज्यसभा:अक्टूबर में होगी घोषणा; मौजूदा 4 सदस्यों को फिर मिल सकता है टिकट राज्यसभा में यूपी कोटे से 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें, तो हाल ही में राष्ट्रीय संगठन में पद पाने वाले दो बड़े चेहरों- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का यूपी से राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। इनके अलावा वरुण गांधी को भी पार्टी राज्यसभा भेज सकती है। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)