बागपत में नशा मुक्ति के लिए युवाओं ने लगाई दौड़:जिला जाट सभा ने किया आयोजन, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Sep 27, 2026 - 21:35
0
बागपत में नशा मुक्ति के लिए युवाओं ने लगाई दौड़:जिला जाट सभा ने किया आयोजन, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
बागपत में नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला जाट सभा ने युवाओं के लिए दौड़ का आयोजन किया। इसका मकसद उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था। युवाओं ने इसमें उत्साह से हिस्सा लिया। जिला जाट सभा बागपत के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि नशे की लत युवाओं की सेहत और भविष्य दोनों पर बुरा असर डालती है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सामाजिक कामों में लगाने की अपील की। सोमेंद्र ढाका ने बताया कि नशा मुक्ति केवल किसी एक की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज को मिलकर जागरूकता फैलानी होगी। परिवार और समाज को भी युवाओं को नशे से बचाने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर अनुज ढाका, अजित सिंह, अरुण ढाका, डॉ. सन्नी तोमर, ओमबीर ढाका, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, प्रो. प्रदीप ढाका सहित अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User