हरदोई में चोरी का खुलासा, नौकरानी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:मकान से नकदी और सोने के आभूषण हुए थे चोरी, बरामद

Oct 18, 2026 - 20:53
0
हरदोई में चोरी का खुलासा, नौकरानी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:मकान से नकदी और सोने के आभूषण हुए थे चोरी, बरामद
हरदोई में घर से नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे नौकरानी समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चेन, दो लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र और 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। 15 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी पुलिस के मुताबिक, आवास विकास निवासी अंकित पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय ने 17 अक्टूबर 2026 को कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर की रात उनके घर में काम करने वाली जूली कश्यप निवासी हरिपुरवा, मजरा चांद बेहटा, थाना कोतवाली शहर, हरदोई नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 760/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) में मामला दर्ज किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई। लखनऊ के आरोपी समेत दो गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सुशील कश्यप पुत्र रंगीलाल निवासी बी-141, निरालानगर, थाना हसनगंज, लखनऊ और जूली कश्यप निवासी हरिपुरवा, मजरा चांद बेहटा, थाना कोतवाली शहर, हरदोई शामिल हैं। आभूषण और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चेन, दो लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र और 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक वासु कुमार, कांस्टेबल चंद्रेश, रोहित वर्मा, अजय प्रताप और महिला कांस्टेबल पलक शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User