बस और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत:बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हादसा, दोनों बाराबंकी के रहने वाले थे
बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार शाम करीब 6:30 बजे रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कैसरबाग डिपो की बस से भिड़ी बाइक हादसा जरवल रोड थाना क्षेत्र में हुआ। कैसरबाग डिपो की बस (UP 78 FN 2645) और मोटरसाइकिल (UP 41 AC 9673) के बीच टक्कर हुई। मृतकों की पहचान बाराबंकी के बघौरा गांव निवासी सर्वेश, पुत्र रमापति, और अनिरुद्ध, पुत्र रामतेज के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 30 साल थी। पुलिस ने हटवाया जाम सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने तुरंत हटवा दिया। परिजनों को दी सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)