हरदोई में ईंट-भट्टे पर गार्ड पर धारदार हथियार से हमला:गर्दन पर लगे 9 टांके, साथी गार्ड के कमरे में जाने पर किया हमला

Oct 11, 2026 - 18:59
0
हरदोई में ईंट-भट्टे पर गार्ड पर धारदार हथियार से हमला:गर्दन पर लगे 9 टांके, साथी गार्ड के कमरे में जाने पर किया हमला
हरदोई में कोर्रिया गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शनिवार देर रात ड्यूटी कर रहे 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड पर दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गार्ड राजाबख्श की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्दन पर नौ टांके लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी राजाबख्श पिछले 12 साल से ईंट-भट्ठे पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे हैं। उनके बेटे अमरेश के मुताबिक, शनिवार रात राजाबख्श और उनके साथी गार्ड खुशीराम की ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। रात करीब 11:30 बजे खुशीराम किसी काम से कमरे की तरफ गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और राजाबख्श पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद परिजन घायल राजाबख्श को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के बेटे अमरेश ने देहात कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके के सुरक्षा गार्डों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User