गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की बैठक:संगठनात्मक बदलावों और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर दी सहमति

Oct 11, 2026 - 18:59
0
गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की बैठक:संगठनात्मक बदलावों और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर दी सहमति
लखनऊ में गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक में संगठनात्मक बदलावों और विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति दी गई। बैठक में सबसे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को महासमिति के सभी अनुरोध स्वीकार कर उन पर कार्य कराने के लिए धन्यवाद देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सचिवों की संख्या चार से बढ़ाकर छह और उपाध्यक्षों की संख्या दो से बढ़ाकर चार करने पर सहमति बनी। इसके अलावा युवा सचिव के चयन, सांस्कृतिक सचिव पद पर महिला पदाधिकारी की नियुक्ति और मीडिया प्रभारियों की संख्या चार करने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष की सहायता के लिए सहायक कोषाध्यक्ष का पद सृजित करने पर भी सहमति बनी। विवेक को विपुल खंड के खंड प्रभारी पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्विमिंग पूल निर्माण से संबंधित प्रस्ताव एससीआर के माध्यम से भेजने पर भी सहमति बनी। महासमिति के विस्तृत कार्यक्षेत्र को देखते हुए संगठन का नाम बदलकर ‘लखनऊ महासमिति’ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही पूर्ववर्ती नाम ‘गोमती नगर जनकल्याण महासमिति’ को भी नाम परिवर्तन के संदर्भ में दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User