हरदोई में ईंट-भट्ठे के बेलदार ने की आत्महत्या:बीच गांव में पिटाई का आरोप, थानाध्यक्ष बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Oct 06, 2026 - 16:51
0
हरदोई में ईंट-भट्ठे के बेलदार ने की आत्महत्या:बीच गांव में पिटाई का आरोप, थानाध्यक्ष बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
हरदोई जनपद में सुरसा थाना क्षेत्र के ज्यूरा गांव में 18 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता ने दावा किया सोमवार की रात गांव में बच्चों-बच्चों में लड़ाई हुई थी। इसमें उनके पुत्र को पीट दिया गया था। जिससे वह आहत था। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे परिजनों की सूचना के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्यूरा गांव निवासी मेवाराम का 18 वर्षीय पुत्र मनीष ईंट-भट्ठे पर बेलदारी का काम करता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। ​पिता मेवाराम ने बताया कि सोमवार की रात गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते गांव के तीन लोगों ने मनीष की बीच गांव में पिटाई कर दी। इस अपमान से क्षुब्ध होकर मनीष घर पहुंचा और अपनी मां कमला देवी को पूरी बात बताई। इसके बाद माता-पिता आरोपियों के घर उलाहना देने गए थे। पिटाई से पुत्र आहत था। ​मेवाराम मनीष के कमरे की ओर गए। वहां उन्हें कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सुबह के समय जब परिजनों ने अंदर झांककर देखा, तो मनीष का शव गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। यह दृश्य देखकर पिता की चीख निकल गई। मौके पर अन्य परिजन व गांव वाले इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। ​इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User