औरैया में बाजरे के खेत में मिला मानव कंकाल:खोपड़ी, रीढ़ और पैरों की हड्डियां मिलीं, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई

Oct 06, 2026 - 16:51
0
औरैया में बाजरे के खेत में मिला मानव कंकाल:खोपड़ी, रीढ़ और पैरों की हड्डियां मिलीं, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई
औरैया की ग्राम पंचायत बिरिया में मंगलवार दोपहर 2 बजे पेट्रोल पंप के सामने बाजरे के खेत में मानव कंकाल के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। खेत में बिखरे मिले कंकाल के हिस्से पुलिस के मुताबिक खेत में मानव खोपड़ी, रीढ़ की हड्डी और पैरों की हड्डियां पड़ी थीं। कंकाल के कई हिस्से अलग-अलग जगहों पर मिले। अवशेष मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सभी अवशेष कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए हैं। DNA टेस्ट से होगी पहचान कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि अवशेष कितने पुराने हैं। मृतक की पहचान और मौत की वजह पता करने के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। लापता लोगों की सूची खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के इलाकों से लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कंकाल की पहचान में मदद मिल सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User