हरदोई में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हुई

Sep 28, 2026 - 16:36
0
हरदोई में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हुई
हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार 28 सितंबर दोपहर 2.30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट जा रहे थे। पुलिस ने अस्पताल तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसके बावजूद, कुछ कार्यकर्ता घेराबंदी तोड़कर सोल्जर बोर्ड चौराहे तक पहुंच गए। वहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और नारेबाजी की। विक्रम पांडेय ने 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेने की बात कही। प्रशासन ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User