हापुड़ जिला अस्पताल में 10 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू:सदर विधायक ने किया उद्घाटन, किडनी मरीजों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

Sep 28, 2026 - 16:36
0
हापुड़ जिला अस्पताल में 10 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू:सदर विधायक ने किया उद्घाटन, किडनी मरीजों को मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
हापुड़ जिला अस्पताल में 10 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई है। सोमवार को सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने यूनिट का उद्घाटन किया। इस सुविधा को तैयार करने में करीब एक करोड़ रुपए की लागत आई है। यूनिट शुरू होने से किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। मरीजों और परिवार को मिलेगी राहत जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों का समय और इलाज पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बच सकेगा। विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे किडनी के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। एक साथ कई मरीजों का हो सकेगा इलाज सीएमएस प्रभारी डॉ. हेमलता ने बताया कि 10 बेड की यूनिट होने से एक साथ कई मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा सकेगी। नियमित रूप से डायलिसिस की जरूरत वाले मरीजों को इससे राहत मिलेगी। उन्हें निजी डायलिसिस केंद्रों पर निर्भरता भी कम होगी। उद्घाटन के दौरान पवन चौधरी, योगेंद्र चौधरी, अनिल त्यागी, अजय भास्कर, अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User