हरदोई में महिला और 16 साल की किशोरी लापता:कोचिंग गई किशोरी CCTV में ऑटो से जाते दिखी, दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज
हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में महिला और किशोरी के लापता होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस लापता महिला और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ तकनीकी मदद ले रही है। पहले मामले में एक विवाहिता कुछ दिन पहले अपनी ससुराल से मायके आई थी। वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर कंपनी बाग घूमने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को जानकारी मिली कि मंगलीपुरवा निवासी सीबू पुत्र बृजेश कुमार विवाहिता और उसकी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर ले जाने समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कोचिंग गई 16 वर्षीय किशोरी नहीं लौटी दूसरे मामले में 16 वर्षीय किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। वह कोचिंग पहुंची, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी तलाश की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। CCTV फुटेज खंगालने पर किशोरी एक ऑटो में बैठकर सिनेमा चौराहे की ओर जाती दिखाई दी। परिजनों की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने अपहरण समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस तकनीकी माध्यमों की मदद ले रही है। दोनों मामलों में पुलिस ने तेज की तलाश पुलिस दोनों मामलों में लापता महिला और किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)