हाथरस मेले में सफाई कर्मचारी से मारपीट:कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मचारी, झूला संचालक और कर्मचारियों पर पीटने का आरोप
हाथरस में मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार देर रात सफाई कर्मचारी और झूला संचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि झूला संचालक और उसके कर्मचारियों ने मोहल्ला कर थाना कोतवाली हाथरस निवासी सफाई कर्मचारी जीतेश के साथ मारपीट कर दी। घटना में जीतेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल जीतेश का आगरा में इलाज चल रहा है। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मेला पंडाल पहुंच गए। कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया और पंडाल में बैठकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ के नेता दिलीप कुमार डब्बू ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। कार्य बहिष्कार से मेले में गंदगी के ढेर सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की ओर से अभी तक उनसे कोई बातचीत नहीं की गई है। कर्मचारियों के धरने और कार्य बहिष्कार के चलते रविवार सुबह मेला परिसर में सफाई नहीं हो सकी। इससे जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)