हरदोई में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल कल बंद:तेज बारिश के कारण अवकाश, शिक्षक-कर्मचारी स्कूल पहुंचकर करेंगे काम

Sep 25, 2026 - 22:25
0
हरदोई में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल कल बंद:तेज बारिश के कारण अवकाश, शिक्षक-कर्मचारी स्कूल पहुंचकर करेंगे काम
हरदोई में लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। डीएम राहुल पाण्डेय के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने शुक्रवार रात 8:40 बजे आदेश जारी किया। शाम 5 बजे तक जिले में 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू आदेश बीएसए के आदेश के मुताबिक, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं का 26 सितंबर को अवकाश रहेगा। आदेश CBSE और ICSE समेत अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों पर भी लागू होगा। शिक्षक-कर्मचारी स्कूल पहुंचेंगे बीएसए प्रभात मिश्र ने बताया कि छुट्टी सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए घोषित की गई है। सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय काम करेंगे। 50 मिमी बारिश से जलभराव शुक्रवार सुबह से रात 9:30 बजे तक लगातार बारिश होती रही। शाम 5 बजे तक 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। 26 को ऑरेंज, 27 को येलो अलर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 26 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और 27 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User