हरदोई में पेड़ से लटककर जान दी:परिजन बोले- मानसिक तनाव से परेशान था, पुलिस पूछताछ में जुटी
हरदोई जनपद में शहर कोतवाली क्षेत्र के बरबटापुर गांव में एक 22 वर्षीय मजदूर नरेंद्र कुमार ने मानसिक तनाव के चलते नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारकर घर पहुंचाया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सोमवार की रात करीब 10:00 बजे शव लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन दवा न खाने के कारण उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बरबटापुर निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र कुमार मजदूरी करते थे। मृतक के पिता दीनदयाल ने बताया कि नरेंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। उनका इलाज उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से चल रहा था, लेकिन बार-बार दवा लाने के बावजूद नरेंद्र समय पर दवा नहीं खाते थे, जिसकी वजह से उनकी मानसिक स्थिति और अधिक खराब हो गई थी। रोज की तरह नरेंद्र ने सोमवार की रात करीब 7:30 बजे खाना खाया और उसके बाद चुपचाप घर से बाहर निकल गए। जब रात 10:00 बजे तक वह वापस घर नहीं लौटे, तो पिता दीनदयाल को चिंता हुई। इसके बाद पिता ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गांव में उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक नीम के पेड़ पर नरेंद्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। उन्होंने तुरंत फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और घर ले आए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरा गया। नरेंद्र पांच भाइयों और तीन बहनों में कुल भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अभी अविवाहित थे। मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है और वह सदमे के कारण बदहवास हो गई हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया है कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)