संभल में अविवाहित ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत:समधी के अंतिम संस्कार से लौट रहा था, विजयदशमी पर परिवार में पसरा मातम

Oct 20, 2026 - 13:36
0
संभल में अविवाहित ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत:समधी के अंतिम संस्कार से लौट रहा था, विजयदशमी पर परिवार में पसरा मातम
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में घायल रामवीर यादव (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अलीगढ़ में अपने समधी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब 7 बजे धनीपुर और दुबारी गांव के बीच पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ था। गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां मध्यरात्रि में उन्होंने दम तोड़ दिया। रामवीर यादव जुनावई क्षेत्र के धनीपुर गांव के रहने वाले थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हुए थे। विजयदशमी के त्योहार पर परिवार में मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम तक शव गांव पहुंचने की बात कही गई है। पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर परिजनों के मुताबिक, रामवीर अपने भतीजे विनोद की ससुराल अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के हारन गांव गए थे। वहां समधी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होकर वह बाइक से लौट रहे थे। धनीपुर और दुबारी के बीच पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भाभी और पोता भी हुए घायल हादसे के समय रामवीर की बाइक पर उनकी भाभी सूरजा देवी, पत्नी स्वर्गीय सुगड़पाल, और पोता अंकित भी सवार थे। दूसरी बाइक पर बुलंदशहर निवासी नासिर पुत्र पप्पू था। टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई ले जाया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बाइक चला रहे रामवीर और दूसरी बाइक के चालक नासिर को अलीगढ़ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। इलाज के दौरान रामवीर की मध्यरात्रि में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मंगलवार शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद थी। अविवाहित थे रामवीर, परिवार में मातम परिजनों के अनुसार, रामवीर अविवाहित थे। उनके दो बड़े भाई राजपाल और सुगड़पाल थे। सुगड़पाल का पहले ही निधन हो चुका है। त्योहार के दिन परिवार के सदस्य की मौत से गांव में शोक का माहौल है। जुनावई थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User