हरदोई में फर्जी दस्तावेजों से सिपाही बना मनोज कुमार निलंबित:एसपी ने की कार्रवाई, चाचा ने भूमि विवाद में खोली पोल

Oct 03, 2026 - 21:14
0
हरदोई में फर्जी दस्तावेजों से सिपाही बना मनोज कुमार निलंबित:एसपी ने की कार्रवाई, चाचा ने भूमि विवाद में खोली पोल
हरदोई में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार को फर्जी और कूटरचित शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में निलंबित किया गया है। शनिवार शाम करीब 6:48 बजे पुलिस विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 2007 में पास की थी हाईस्कूल की परीक्षा पुलिस के अनुसार मनोज कुमार मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले हैं। वह 2019 बैच के आरक्षी हैं। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2007 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद पुलिस भर्ती की आयु सीमा से बाहर होने की स्थिति में उन्होंने वर्ष 2013 में जन्मतिथि बदलकर दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा दी। आरोप है कि इसी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर नौकरी हासिल की। चाचा की शिकायत के बाद सामने आया मामला मामला तब सामने आया जब सिपाही के चाचा ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में शिकायत की। बताया गया है कि दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत में सिपाही पर शैक्षिक दस्तावेजों में हेरफेर कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया गया। बोर्ड से शिकायत हरदोई के एसपी को जांच के लिए भेजी गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिलने का दावा एसपी के निर्देश पर कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने की बात कही गई है। इसके बाद सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कर्मचारियों को नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User