ट्रेन की चेपट में आईं 110 साल की महिला, मौत:लखनऊ में रेलवे क्रॉसिंग के पास टहलते समय हादसा, मौके पर हो तोड़ा दम

Oct 03, 2026 - 21:14
0
ट्रेन की चेपट में आईं 110 साल की महिला, मौत:लखनऊ में रेलवे क्रॉसिंग के पास टहलते समय हादसा, मौके पर हो तोड़ा दम
लखनऊ में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाद में जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के कुशमौरा गांव के पास की है। मृतका की पहचान कुमारा (110) पत्नी स्वर्गीय बाबूलाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों में मिलते ही चीख-पुकार मच गई। मृतका के चार बेटे हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे टहलते समय हादसा कुशमौरा गांव के रहने वाली कुमारा के चार बेटे थे। इसमें एक का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, कुमारा शनिवार शाम घर से बाहर निकली थीं। वह टहलते हुए रेलवे पटरी के पास पहुंच गईं। इसी दौरान रेलवे लाइन पर अचानक ट्रेन आ गई। महिला ट्रेन की चपेट में आ गईं। तेज टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के चार बेटे, एक का पहले ही निधन बताया गया कि मृतका के चार बेटे हैं। इनमें से एक बेटे का पहले ही निधन हो चुका है। महिला की उम्र करीब 110 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की, जबकि जीआरपी द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User