हरदोई में परिचित पत्नी और जेवर-नकदी लेकर भागा:पति को धमकी- 'भूल जाओ, वरना लाश का भी पता नहीं चलेगा'; 3 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Oct 18, 2026 - 08:30
0
हरदोई में परिचित पत्नी और जेवर-नकदी लेकर भागा:पति को धमकी- 'भूल जाओ, वरना लाश का भी पता नहीं चलेगा'; 3 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
हरदोई में टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी को उनका ही एक परिचित बहला-फुसलाकर घर में रखे जेवर और नकदी के साथ भगा ले गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी को फोन कर पत्नी के बारे में पूछा, तो उसने धमकी दी—"पत्नी को भूल जाओ वरना तुम्हारी लाश का भी पता नहीं चलेगा।" घटना के लगभग 3 महीने बाद अदालत के आदेश पर रिपोर्ट शादी का झांसा, अपराधिक धमकी आदि धाराओं में शनिवार की शाम 6:31 पर दर्ज की गई है। ​पीड़ित के मुताबिक, आरोपी कमलेश (35 वर्ष) उनके घर अक्सर आया-जाता था। बीते 13 जून 2026 को शाम करीब 6:00 बजे आरोपी कमलेश उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी महिला को ले जाने के साथ ही घर में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी समेटकर ले गया। पीड़ित ने अपनी पत्नी की हर संभावित स्थान पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस विवाहिता और आरोपी की तलाश कर रही दावा है ​खोजबीन के दौरान जब पीड़ित ने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क किया, तो आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की सीधी धमकी भी दी। आरोपी ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी पत्नी को भूल जाए, वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी और उसकी लाश का भी किसी को पता नहीं चलेगा। इस धमकी के बाद पीड़ित और उसका परिवार बुरी तरह डर गया। ​पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार थाने व उच्च अधिकारियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में वाद दायर किया। इसके बाद आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस विवाहिता और आरोपी की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User