जलालपुर में 72 हजार 900 लीटर एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक जब्त:उत्तराखंड से आई 8100 पेटी, नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू, एडीएम कोर्ट में केस दर्ज
जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जलालपुर के महरेंव से 72 हजार 900 लीटर एक्सपायरी कैंपा एनर्जी ड्रिंक जब्त की है। यह ड्रिंक उत्तराखंड के घनश्याम ट्रेडर्स ने 10 अक्टूबर को ट्रांसपोर्टर नीलमणी शर्मा को सप्लाई की थी। विभाग को उत्तराखंड से आठ ट्रक एनर्जी ड्रिंक मंगाए जाने की जानकारी मिली थी। टीम ने महरेंव में छापा मारा, जहां 8100 पेटी की खेप मिली। यह स्टॉक 15 और 17 अक्टूबर को एक्सपायर हो चुका था। जीएसटी विभाग कर रहा जांच नियमों के हिसाब से 8100 पेटी एनर्जी ड्रिंक को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में विक्रेता और क्रेता के खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस दर्ज हुआ है। सहायक खाद्य आयुक्त मंजुला सिंह ने बताया कि एक्सपायरी ड्रिंक निर्माता कंपनी के पास भेजा जाना चाहिए। ट्रांसपोर्टर नीलमणी शर्मा के अनुसार, यह ड्रिंक खेतों में नष्ट करने के लिए लाया गया था, जिसे विभाग ने कब्जे में ले लिया। कृषि और जीएसटी विभाग भी इसकी जांच कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)