हरदोई में रिटायर्ड अधिकारी की हाईटेंशन लाइन से झुलसकर मौत:छत पर टहलते समय हादसा, परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
हरदोई में रविवार सुबह छत पर टहलने गए रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी रोशन लाल यादव (87) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे रोशन लाल को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुबह 8:32 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। मामला हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर दुर्जना गांव का है। छत पर संतुलन बिगड़ने से लाइन की चपेट में आए सूरजपुर दुर्जना गांव निवासी रोशन लाल यादव के भतीजे संतोष ने बताया कि रविवार सुबह रोशन लाल टहलने के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप संतोष ने बताया कि रोशन लाल के घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस लाइन को लेकर बिजली विभाग में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति का शव देखकर बदहवास हुईं रोशन लाल यादव पीडब्ल्यूडी विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी सावित्री और एक बेटी हैं। उनके एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। रोशन लाल का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पत्नी सावित्री देवी पति का शव देखकर बदहवास हो गईं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)