हरदोई में रोड किनारे पड़ा मिला युवक का शव:सड़क हादसे की आशंका, पत्नी ने बताया खेत पर गए थे पति
हरदोई जनपद में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तरौली संपर्क मार्ग के पास मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक 43 वर्षीय युवक गंभीर हालत में बेहोश पड़ा मिला। स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने के कारण प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई गई कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। मृतक की पहचान बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तरौली गांव निवासी रहीश (पुत्र हुरमत अली) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी खुर्शीदा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति खेती-किसानी का कार्य करते थे। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह उनका शव मार्ग के पास मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गरीब परिवार के लिए बेहद कठिन मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है, जिनकी परवरिश और देखभाल करना अब इस गरीब परिवार के लिए बेहद कठिन हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। ध्यान में रखकर मामले की गहराई इस संबंध में बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई एवं जांच सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)