बलिया में शिक्षणेत्तर एसोसिएशन का धरना:डीआईओएस प्रतिनिधि को ज्ञापन, मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी
बलिया में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस प्रतिनिधि को सौंपा। एसोसिएशन की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षक पद पर पदोन्नति, अवकाश का नगदीकरण, चिकित्सीय सुविधा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित कर सम्मानजनक मानदेय देना शामिल है। प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं और शासन की अनदेखी से शिक्षणेत्तर समाज नाराज है। उन्होंने निर्णायक संघर्ष की चेतावनी दी। प्रांतीय मंत्री गुप्तेश्वर पाठक ने एकता बनाए रखने पर जोर दिया। अन्य मांगों में उपार्जित अवकाश का नगदीकरण, कैशलेस मेडिकल सुविधा और पदोन्नति में एक वेतनवृद्धि शामिल है। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पद पर पदोन्नति में ट्रिपल सी योग्यता के लिए 2 साल का समय देने की मांग भी की गई। इस मौके पर प्रांतीय संरक्षक ललन सिंह, जनपदीय संरक्षक रमेश सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने की और संचालन शशि भूषण उपाध्याय ने किया। धरना दोपहर करीब तीन बजे खत्म हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)