हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोरी का शव:हनुमान मंदिर के कार्यक्रम से लापता हुई थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 20, 2026 - 14:59
0
हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोरी का शव:हनुमान मंदिर के कार्यक्रम से लापता हुई थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरदोई के संडीला क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बेतवा पुल के पास पानी में डूबा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी बढ़ाईन खेड़ा मजरा लूमामऊ स्थित हनुमान मंदिर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उसके बाबा के मुताबिक, रात करीब 12 बजे वह घर पर नहीं दिखी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान किशोरी बेतवा पुल के पास पानी में डूबी मिली। परिजन उसे बाहर निकालकर घर लाए और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों ने डूबने की शिकायत दी है। शव को वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए हरदोई भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी मौत की वजह साफ नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User