बहराइच में खेलते समय कुएं में गिरा बच्चा, मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों का पोस्टमार्टम से इंकार
बहराइच के बौंड़ी थाना क्षेत्र के कौड़हा गांव के मजरे घोंसवा में मंगलवार सुबह खेलते समय पैर फिसलने से 8 साल का बालक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। घोंसवा के रहने वाले शमसेर का 8 साल का बेटा साहिल मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव में स्थित कुएं के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। साहिल के कुएं में गिरने की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। आनन-फानन में रस्सी के सहारे कुछ लोग कुएं में उतरे और काफी प्रयास के बाद साहिल को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर बौंड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)