हरदोई में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घर के बाहर बनी झोपड़ी में मिली लाश, परिजन बोले- तनाव की कोई बात नहीं बताई थी
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र स्थित समथरी गांव में गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक 37 वर्षीय मजदूर का शव उसके घर के बाहर बनी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान समथरी गांव निवासी रामनरेश पुत्र दृगपाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर के समय करीब 2:00 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार, रामनरेश मजदूरी करके अपनी पत्नी निशा, तीन बेटियों (नेहा देवी, सिया देवी, रोहिणी) और दो बेटों (श्याम व आलोक) का जीवन-यापन करते थे। परिवार के पास आजीविका के नाम पर महज डेढ़ बीघा जमीन है, जिससे पूरे परिवार का गुजारा संभव नहीं हो पाता था। बड़े बेटे श्याम ने बताया कि बुधवार की रात उसके पिता ने ठीक से खाना भी नहीं खाया था और रोज की तरह सोने के लिए घर के बाहर बनी झोपड़ी में चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब परिजन झोपड़ी की ओर गए, तो रामनरेश का शव गमछे के सहारे फांसी पर लटकता देख सन्न रह गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पिहानी कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच में जुटी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)