कानपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित:महिला सशक्तीकरण और बच्चों को अपराधों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
कानपुर नगर के थाना जाजमऊ क्षेत्र के पोखरपुर स्थित किंग्सटन एजुकेशन सेंटर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, अपराध से बचाव और पुलिस की सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को जागरूक, सतर्क और साहसी बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा एवं अपराध से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता और सतर्कता से अपराधों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न की शिकायत के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन के लिए 181, संकट में फंसे बच्चों की सहायता के लिए 1098, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य अजीत तिवारी, अन्वार हुसैन, जे.पी. शर्मा, सब-इंस्पेक्टर पूनम, सब-इंस्पेक्टर प्रज्ञा मिश्रा, कांस्टेबल रंजना, कांस्टेबल सीमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)