हरदोई पुलिस ने 220 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:3 महीने में 40 लाख के फोन मिले, मालिकों के चेहरे पर दिखी खुशी

Oct 06, 2026 - 14:55
0
हरदोई पुलिस ने 220 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:3 महीने में 40 लाख के फोन मिले, मालिकों के चेहरे पर दिखी खुशी
हरदोई पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के अभियान में सफलता पाई है। सर्विलांस सेल और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पिछले 3 महीनों में 40 लाख रुपये के 220 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में मंगलवार की दोपहर 12:47 पर पुलिस ने सूचना दी। गुमशुदा मोबाइल मिलने पर पुरुषों के साथ महिलाएं भी खुश दिखाई दीं। पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर यह अभियान चला। सर्विलांस सेल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से मिली शिकायतों पर तकनीकी कार्रवाई कर फोन ढूंढे। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने पुलिस कार्यालय में एक कार्यक्रम में ये सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। फोन वापस पाकर नागरिक खुश हुए और उन्होंने हरदोई पुलिस को धन्यवाद दिया। इस मौके पर एएसपी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने मोबाइलों को सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। मोबाइल से संबंधित यदि कोई अप्रिय घटना किसी के साथ हो जाती है तो वह फौरन CEIR पोर्टल या पुलिस को सूचित करें। इस काम को पूरा करने वाली टीम में निरीक्षक वहीद अहमद (साइबर सेल), उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार (प्रभारी सर्विलांस टीम), हेड कांस्टेबल आकाश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार वर्मा, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, नितिन कुमार गुप्ता और यादवेन्द्र सिंह शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User