हरिद्वार के होटल में फतेहपुर के व्यापारी का मिला शव:बद्रीनाथ में पिंडदान के बाद पहुंचे थे, पुलिस ने जांच शुरू की
हरिद्वार में शुक्रवार देर रात शिवमूर्ति मार्केट के पास एक होटल के कमरे में फतेहपुर के 46 वर्षीय कॉस्मेटिक व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या लग रही है। मृतक की पहचान खागा निवासी राजेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई। वह 27 सितंबर को बद्रीनाथ धाम गए थे, जहां उन्होंने माता-पिता का पिंडदान किया। इसके बाद वह हरिद्वार पहुंचे और 1 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे। गुरुवार देर रात होटल कर्मचारियों ने कमरे से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को बताया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो राजेश कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। कमरे में मिले पहचान पत्र से पुलिस ने परिवार को सूचना दी। राजेश के परिवार में पत्नी और 13 साल का बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)