हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब अवैध शराब पकड़ी:कार से 140.49 लीटर रॉयल ग्रीन शराब बरामद, 2 गिरफतार, तीसरे की तलाश

Oct 03, 2026 - 17:40
0
हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब अवैध शराब पकड़ी:कार से 140.49 लीटर रॉयल ग्रीन शराब बरामद, 2 गिरफतार, तीसरे की तलाश
अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने जनौरा कट फतेहगंज के पास चेकिंग के दौरान हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। एफआईआर के अनुसार, 3 अक्टूबर को चौकी प्रभारी सिविल लाइन संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पुष्पराज चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रे रंग की आई-40 कार संख्या UP16 AH 4264 से दो व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर लखनऊ की ओर से बस्ती की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने जनौरा कट हाईवे-27 पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार की तलाशी में रॉयल ग्रीन ब्रांड की 750 एमएल की 76 बोतल, 375 एमएल की 190 बोतल और 180 एमएल की 68 बोतल, कुल 140.49 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की बोतलों पर हरियाणा में बिक्री के लिए होने का उल्लेख पाया गया। विक्की दूबे निवासी गोरखपुर का नाम भी सामने आया है पुलिस ने मौके से अनुराग सोनी निवासी गोरखपुर और शमशाद अहमद निवासी मऊ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने शराब को हरियाणा से लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की बात बताई। एफआईआर में विक्की दूबे निवासी गोरखपुर का नाम भी सामने आया है। आई-40 कार को भी सीज किया पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और कुल 240 रुपये बरामद किए। शराब तस्करी में प्रयुक्त आई-40 कार को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 38(4) तथा उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ;यह कार्यवाही एसएसपी डॉ गौरव ग्रोरव के निर्देशन और एसपी सिटी चक्रपाणि तितारी की देखरेख में चल रहे अभियाने के तहत हुई।टीम की अगुवाई कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा कर रहे थे।आबकारी निरीक्षक अरिवंद कुमार शुक्ल और अन्य पुलिस अधिकारियों का भी सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User