हर्रायपुर में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
हर्रायपुर के मूरतगंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित एनडी कॉन्वेंट स्कूल एवं स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज के प्रांगण में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस पावन अवसर पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव, धर्म नारायण यादव, राहुल श्रीवास्तव, संदीप कुमार साहू, मिथिलेश कुमार, ममता मिश्रा, आकांक्षा पाल, मनीषा विश्वकर्मा, आकांक्षा यादव, महेक सिंह, रिशु यादव, सोमा द्विवेदी, अंतिमा यादव, मुस्कान मौर्य और मुन्नी देवी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)