हस्तिनापुर में मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व पर चर्चा:प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के साथ संघर्ष कम करने पर व्यापक चर्चा हुई
हस्तिनापुर में वन्यजीव सप्ताह पर वन विभाग ने एक कार्यक्रम किया। इसमें प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने पर चर्चा हुई। मेरठ के वन संरक्षक आदर्श कुमार मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, शिक्षाविद सुनील पोसवाल, पक्षीविद् रजत भार्गव, जंतु विज्ञानी प्रोफेसर नरेश कुमार, वनस्पति विज्ञानी विजयबीर सिंह, साहित्य के प्रोफेसर मोनू सिंह और WWF के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. अमान सहित कई विशेषज्ञ और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शुरुआत नेचर ट्रेल और बर्ड वॉचिंग से हुई, जिसमें 10 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों और राजकीय महाविद्यालय हस्तिनापुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और जैव विविधता संरक्षण पर विचार रखे, छात्रों को प्रेरित किया। बर्ड वॉचिंग, फोटोग्राफी और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार मिले। वन विभाग ने अग्निशमन और वन्यजीव बचाव उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी लगाई। मेरठ रेंज के ज्ञ के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल खरखौदा और रिठानी रेंज के प्राथमिक विद्यालय गगोल में भी वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया। सरधना देहात में क्षेत्रीय वन अधिकारी परविंदर सिंह ने ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)