KBC में नजर आएंगी अम्हैड़ा की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह:गांव में कराए विकास कार्यों के चलते हुआ चयन, देशभर से चार ग्राम प्रधानों को बुलाया गया
अम्हैड़ा गांव की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह जल्द ही टीवी के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में नजर आएंगी। गांव में कराए गए विकास कार्यों और बेहतर काम के चलते उनका चयन KBC के विशेष एपिसोड के लिए किया गया है। ऋचा सिंह अपने पति रोबिन सिंह सिवाच के साथ मुंबई पहुंचीं, जहां 7 अक्टूबर को एपिसोड की शूटिंग हुई। दोनों 6 अक्टूबर को मुंबई गए थे और शूटिंग के बाद अब मेरठ लौट रहे हैं। ऋचा सिंह वर्ष 2021 से मई 2026 तक ग्राम प्रधान रहीं। इसके बाद पंचायत में प्रशासक व्यवस्था लागू होने के बाद भी गांव में उनके कार्यों को लेकर उन्हें KBC के लिए चुना गया। उनके पति रोबिन सिंह सिवाच ने बताया कि पहले जिला स्तर पर उनका चयन हुआ, इसके बाद राज्य स्तर पर चयन किया गया। इसी प्रक्रिया के बाद KBC की ओर से जानकारी ली गई और अंतिम रूप से उन्हें शो में शामिल होने के लिए बुलाया गया। रोबिन ने बताया कि वह और ऋचा सिंह हॉट सीट पर सवाल-जवाब खेलने के लिए नहीं गए थे, बल्कि ग्राम प्रधान के तौर पर अतिथि के रूप में शो में शामिल हुए। देशभर से चार ग्राम प्रधानों को इस एपिसोड के लिए बुलाया गया था। इनमें एक प्रधान बंगाल, एक राजस्थान और ऋचा सिंह उत्तर प्रदेश से थीं। शो के दौरान गांव के विकास कार्यों को लेकर ऋचा सिंह से बातचीत की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि शो में गांव और देश के विकास को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि ‘गांव बनेगा तो देश बढ़ेगा।’ KBC की ओर से कहा गया कि देश के विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है और इसमें ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बाद ऋचा सिंह को अपने गांव में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताने का मौका मिला। बताया जा रहा है कि ऋचा सिंह का यह एपिसोड 14 या 15 अक्टूबर के आसपास प्रसारित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)