हत्या के 4 दोषियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड:मऊ में 11 साल पहले चुनावी रंजिश में हुई थी राजेश वर्मा की हत्या
मऊ जिले के 11 वर्ष पूर्व घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव में हत्या के मामले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चार आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। दोषी चारों अभियुक्तों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित करने का निर्णय सुनाया। वहीं प्रत्येक दोषी को 40-40 हजार रुपये अर्थदंड करने दंडित का निर्णय सुनाया। अर्थदंड नहीं अदा करने पर प्रत्येक दोषी को छह-छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतने का आदेश जारी किया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव में 11 वर्ष पूर्व हुई घटना के बाबत अभियोजन की तरफ से भटमिला निवासी प्रकाश वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 11 नवंबर 2015 की रात नाली और चुनावी रंजिश को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे थे। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था मामले में वादी के भाई राजेश वर्मा और उनकी पत्नी ने विरोध किया था। इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला करके राजेश वर्मा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में घायल राजेश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस विवेचना के बाद घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला निवासी पिंटू वर्मा, गौरव वर्मा, जीवेश और आदित्य वर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अजय कुमार सिंह और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पैरवी किया। अभियोजन ने अपने पक्ष में कुल 10 गवाह पेश किया। वहीं, बचाव पक्ष ने 1 गवाह पेशकर आरोपियों को झूठा फंसाए जाने की दलील दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने दोनों पक्षों की दलील सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी पिंटू वर्मा, गौरव वर्मा, जीवेश वर्मा और आदित्य वर्मा को हत्या और चोट पहुंचाने के आरोप में दोषी करार दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने चारों दोषियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाया। साथ ही साथ शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने के आरोप से चारों को दोषमुक्त कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)