मेरठ में आकाश ने इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 लॉन्च किया:जेईई मेन, एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी की जा सकेगी

Oct 16, 2026 - 21:06
0
मेरठ में आकाश ने इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 लॉन्च किया:जेईई मेन, एडवांस्ड और स्टेट सीईटी की तैयारी की जा सकेगी
आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य छात्रों की तैयारी को व्यवस्थित करना और पढ़ाई, टेस्टिंग व मेंटरशिप को मजबूत बनाना है। यह प्रोग्राम जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बीआईटीएसएटी और स्टेट सीईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 छह मुख्य स्तंभों पर आधारित है। इनमें क्लासरूम पढ़ाई, स्टडी मटेरियल, टेस्टिंग और मेंटरशिप जैसे पहलू शामिल हैं। अनुभवी फैकल्टी ने कोर्स और अध्ययन सामग्री तैयार की है। प्रोग्राम में स्मार्ट टेस्टिंग की मदद से छात्र अपनी कमजोरियों को पहचान सकेंगे। उन्हें अपनी प्रगति समझने के लिए ग्रोथ मैप, क्लास के बाहर डाउट सपोर्ट और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। जेईई 2027 और 2028 के लिए बेहतर तैयारी का लक्ष्य आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्र शेखर रेड्डी गरिसा ने कहा कि अनुभवी शिक्षकों ने करिकुलम, किताबों और टेस्टिंग सिस्टम को नए सिरे से तैयार किया है। कंपनी ने पहले कुछ चुनिंदा केंद्रों पर इस प्रोग्राम को लागू किया था। कंपनी के अनुसार, जेईई 2026 में इसके परिणाम उत्साहजनक रहे। उन्होंने कहा कि अब इस प्रोग्राम को देशभर में आकाश की सभी शाखाओं तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि इससे छात्र जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बीआईटीएसएटी और राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर रैंक हासिल करने की तैयारी कर सकेंगे। देशभर की शाखाओं में शुरू होगा रोलआउट कंपनी के मुताबिक, प्रोग्राम का विस्तार पूरे भारत में आकाश की सभी शाखाओं में तत्काल शुरू किया जा रहा है। पहले मौजूदा छात्रों को इस सिस्टम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को भी इससे जोड़ा जाएगा। प्रोग्राम की जानकारी देने के लिए शाखाओं में छात्रों और अभिभावकों के साथ ओरिएंटेशन सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें पढ़ाई के तरीके, टेस्टिंग सिस्टम और मेंटरशिप की सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User