हत्या के केस में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार:सहारनपुर में लकड़ी के पुल के पास पकड़ा, चंडीगढ़ का रहने वाला है
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे स्टेशन से लकड़ी के पुल के पास नवादा रोड से पकड़ा। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के धनास निवासी अभिषेक पुत्र प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 21 जून 2026 को कोरीमाजरा निवासी शुभम पुत्र प्रवीण कुमार ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि मनीष उर्फ डब्बू पुत्र राजेश उर्फ गधा निवासी कोरीमाजरा और अन्य लोगों ने उसके भाई सौरभ की हत्या कर शव छिपा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। स्टेशन के पास मिली आरोपी की लोकेशन सोमवार को पुलिस को अभिषेक के बारे में सूचना मिली। टीम ने स्टेशन से लकड़ी के पुल के पास नवादा रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभिषेक मूल रूप से कच्ची कॉलोनी, सेक्टर-14 रेस्ट, धनास, थाना सारंगपुर, चंडीगढ़ का रहने वाला है। वह हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक नेमचंद सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में हेड कांस्टेबल सुमित तोमर और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)