रतनपुर वृद्धाश्रम में बांटे शॉल और फल:भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Sep 28, 2026 - 16:04
0
रतनपुर वृद्धाश्रम में बांटे शॉल और फल:भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत सोमवार को रतनपुर कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को फल, मिष्ठान एवं शॉल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक व कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर पनकी मंडल अध्यक्ष राम गोपाल, मंडल मंत्री राजेश तिवारी, पूर्व सभासद गंगागंज गुड्डू अवस्थी, सेक्टर प्रमुख मनोज त्रिपाठी और बूथ अध्यक्षों सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User