हत्याकांड में सपा नेता महेंद्र पाल 20 दिन से फरार:बांदा में जुटाए जा रहे सबूत, 80% जांच पूरी होने का दावा
बांदा के नंदवारा गांव में दो भाइयों की हत्या मामले में एसआईटी की जांच 80 फीसदी पूरी हो गई है। सपा नेता महेंद्र पाल वर्मा और शेरा 20 दिन से फरार हैं। पुलिस महेंद्र पाल की भूमिका के सबूत जुटा रही। एसओजी समेत पुलिस की दो टीमें गांव में पूछताछ कर रही हैं, चार नए लोगों से भी पूछताछ हुई। फरार आरोपियों की तलाश में लखनऊ से मध्य प्रदेश तक रिश्तेदारों के यहां छापेमारी जारी। 30 सितंबर को नंदवारा गांव में भैयाराम के छह और चार साल के बेटे मनोज व युवराज के शव पानी के गड्ढे में मिले थे। इस मामले में महेंद्र पाल वर्मा समेत नौ लोगों को नामजद किया गया था। भवानिदीन और उसके बेटे अखिलेश समेत पांच आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है। एसआईटी प्रभारी ने बताया, जांच अगले चार-पांच दिन में पूरी हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)