हुदा बोलीं- तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं:देवबंदी उलेमा पर भड़कीं, कहा- अल्लाह तुझे बर्बाद कर देगा, 72 मर्द मिलेंगे बयान पर विवाद
सहारनपुर में यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला ने पॉडकास्ट में कहा था कि अगर जन्नत में मर्दों को 70 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 70 पुरुष मिलेंगे। इस बयान पर देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद हुदा ने कारी को संदेश भेजकर पोस्ट हटाने को कहा। उन्होंने लिखा- एक मुस्लिम होकर अपनी मुस्लिम बहन को बदनाम कर रहे हैं। आप पर लानत है। आपको शर्म आनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि पोस्ट नहीं हटाई तो पुलिस में शिकायत करेंगी। हुदा ने यह भी लिखा- मस्जिदों की शहादत पर तो आप लोग गायब हो जाते हैं। तब क्यों डर जाते हैं? कारी ने हुदा की बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए जवाब दिया कि हुदा अपनी गलती स्वीकार करें। मुस्लिम समाज से माफी मांगते हुए सार्वजनिक वीडियो जारी करें। पॉडकास्ट में बयान के बाद शुरू हुआ विवाद हुदा जरीवाला ने 9 अक्टूबर को एक पॉडकास्ट में कहा था- मर्द को जहां सत्तर हूरें मिलेंगी, तो औरतों को भी सत्तर मर्द मिलेंगे। उनके इस बयान के बाद धार्मिक मान्यताओं को लेकर चर्चा शुरू हुई। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने इस बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों पर बोलने से पहले सही जानकारी और प्रमाण को समझना चाहिए। उनका कहना था कि किसी धार्मिक मान्यता पर अपनी राय रखने से पहले उसके आधार को जानना जरूरी है। इसके बाद हुदा जरीवाला ने कारी को सोशल मीडिया पर कई संदेश भेजे। कारी ने इन संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपना जवाब भी सार्वजनिक किया। अब पढ़िए दोनों के बीच हुई बातचीत हुई…. हुदा जरीवाला ने संदेशों में लिखा- 'आपको शर्म नहीं आती, एक मुस्लिम होकर अपनी मुस्लिम बहन को बदनाम कर रहे हैं। शर्म करो आप। यकीनन आप अपनी बीवी, बहन-बेटियों को परेशान करते होंगे। तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं। शर्म आनी चाहिए। मस्जिदों की शहादत पर तो आप लोग गायब हो जाते हैं। तब क्यों डर जाते हैं? तुम किस संस्थान से हो? तुम्हारे बॉस को बताऊंगी। मुझे बदनाम करने के लिए तुम्हें माफी मांगनी होगी। बेशर्मी की इंतहा हो तुम जैसे लोग। इस्लाम के नाम पर धब्बा हो। अल्लाह तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा, तुम्हें बर्बाद करेगा यहां भी और वहां भी, दोनों जगह तुम्हें देख लूंगी। एक यतीम लड़की की तुमने बद्दुआ ली है। मैं तुम्हारे खिलाफ पोस्ट बनाऊंगी कि तुम मुस्लिम महिलाओं को कैसे निशाना बनाते हो। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराऊंगी। कोर्ट में मुलाकात होगी। मैंने चैनल वालों से भी वीडियो हटवा दिया है। तुम पोस्ट डिलीट नहीं कर रहे, क्योंकि मुफ्त में मेरे वीडियो से फुटेज लेना चाहते हो। शर्म करो। ऐसे मुस्लिम बहनों को बदनाम करते हो।' कारी इसहाक गोरा ने जवाब में लिखा- 'आप कारी इसहाक गोरा साहब को धमकी दे रही हैं, तो अपना शौक पूरा कीजिए। आप बार-बार कह रही हैं कि आपकी इज्जत खराब की गई है, लेकिन अपनी गलती साफ-साफ स्वीकार नहीं कर रही हैं। अगर आप सच में यह वीडियो डिलीट करवाना चाहती हैं, तो पहले अपनी गलती मानकर तमाम मुसलमानों से माफी मांगें और उसी माफी का एक सार्वजनिक वीडियो जारी करें। जब तक आप अपनी गलती सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करतीं, तब तक ये धमकियां और शिकायत करने की बातें सिर्फ दबाव बनाने का तरीका लगती हैं। अब हुदा जरीवाला ने क्या कहा था वो पढ़िए…. दरअसल, हुदा जरीवाला 9 अक्टूबर को एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान एंकर ने उनसे पूछा कि क्या महिलाओं के लिए भी 72 हूरों का कॉन्सेप्ट है? इस पर हुदा ने कहा, “बिल्कुल है। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि इस्लाम में पुरुषों के लिए 72 हूरों का जो कॉन्सेप्ट है, वह कुरान में भी आता है। महिलाओं के लिए भी ऐसा ही कॉन्सेप्ट है। उन्हें भी 72 पुरुष मिलेंगे, हालांकि उनका नाम कुछ और हो सकता है। उन्होंने आगे कहा- हूरें आपके साथ फिजिकल संबंध बनाने के लिए नहीं होतीं। वे आपकी देखभाल करने, खाना लाने और पानी पिलाने के लिए होती हैं। इसका मकसद यह है कि आपने दुनिया में अच्छे काम किए हैं, इसलिए जन्नत में जाकर आनंद ले सकें।” अब मौलाना कारी इसहाक गोरा ने क्या कहा वो पढ़िए… देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने हुदा जरीवाला के बयान पर कहा- धर्म से जुड़े मामलों पर इस तरह की बातें कहना सही नहीं है। ये केवल एक सामान्य टिप्पणी नहीं है, बल्कि एक गंभीर विषय पर बिना पर्याप्त जानकारी के राय रखने का मामला है। किसी भी धार्मिक मान्यता पर बात करते समय उसके मूल आधार और प्रमाणों को समझना आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े सवालों पर चर्चा करना गलत नहीं है। सवाल पूछने से जानकारी बढ़ती है। किसी विषय को समझने का अवसर मिलता है। हालांकि, जब किसी व्यक्ति को किसी धार्मिक मसले की सही जानकारी न हो, तो उसे अपनी बात रखने से बचना चाहिए। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… हुदा जरीवाला बोलीं- मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे:यूपी के मौलवी भड़के; बोले- धर्म का ज्ञान नहीं तो चुप रहिए
यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पुरुषों को जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)