हुसैनगंज में भंडारा:कन्या पूजन के बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
फतेहपुर में भिटौरा विकासखंड के हुसैनगंज स्थित दुर्गा मां पंडाल चौराहे पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ। इस दौरान सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद परोसा गया। आयोजक गुड्डा गुप्ता और पप्पू तिवारी ने कन्याओं का आदर-सत्कार कर आशीर्वाद लिया। भंडारा दोपहर 1 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजकों ने सभी सेवादारों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)