IFAT कार्यकारी समिति की बैठक:लखनऊ के चालक संघ को मान्यता, दो पदाधिकारी नियुक्त
गोवा के मडगांव में शुक्रवार को IFAT कार्यकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान लखनऊ की 'बाला जी चालक संघ ट्रेड यूनियन' को आधिकारिक रूप से एफीलिएशन (संबंधता) का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए बाला जी चालक संघ उत्तर प्रदेश से जुड़े पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके तहत इमरान खान को 'राष्ट्रीय वरिष्ठ संयुक्त मंत्री' तथा संतोष कुमार को 'उत्तर प्रदेश अध्यक्ष' के पद पर नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद से चालकों और संगठन से जुड़े सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)