इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 35 जिला जजों के किए तबादले:मेरठ में भी विशेष न्यायाधीश और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारी शामिल
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को 35 जिला जजों और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार मेरठ में भी कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची के मुताबिक, रीमा मल्होत्रा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ के पद से विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण, मेरठ बनाया गया है। रितेश सचदेवा को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ के पद पर भेजा गया है। इसी तरह अजय कुमार-I को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ से विशेष न्यायाधीश, मेरठ और आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामलों की अदालत की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रशेखर मिश्रा को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ बनाया गया है। मोहम्मद असलम सिद्दीकी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ से एससी/एसटी एक्ट के मामलों का विशेष न्यायाधीश, मेरठ नियुक्त किया गया है। वहीं अमित वीर सिंह को विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा राकेश कुमार-V को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रावस्ती (भिनगा) भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)