इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वेश्वरैया PhD योजना की तरीख बढ़ी:20 अक्टूबर तक मौका, इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी में प्रवेश मिलेगा

Oct 13, 2026 - 08:37
0
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्वेश्वरैया PhD योजना की तरीख बढ़ी:20 अक्टूबर तक मौका, इलेक्ट्रॉनिक्स-आईटी में प्रवेश मिलेगा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना (फेज-II) के तहत सत्र 2026-27 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी क्षेत्र में फुल-टाइम पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी है। यह सूचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नीलेश आनंद श्रीवास्तव के अनुसार,11 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया की समय-सीमा अब बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.allduniv.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रवेश डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन, माइटी (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय), भारत सरकार की विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के चरण-2 के अंतर्गत दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में चयन के लिए सीट उपलब्ध है। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक तथा एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीजीपीए, जबकि एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक या 6.0 सीजीपीए अपेक्षित है। आवेदन की अंतिम तिथि पर आयु 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना में चयनित शोधार्थियों को पहले दो वर्षों में 53,650 रुपये प्रतिमाह तथा अगले तीन वर्षों में 60,900 रुपये प्रतिमाह की पीएचडी फेलोशिप मिलने की जानकारी है। इसके अलावा शोध संबंधी खर्च और संस्थागत सहायता के लिए भी प्रावधान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User