ट्रैक्टर की टक्कर में भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल:ललितपुर के गुगरवारा में हुआ हादसा, खेत से घर लौट रहे थे
ललितपुर के गुगरवारा में क्रेशर के पास हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय देवी सिंह की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके मामा नंदराम की हालत गंभीर है। देवी सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, बानपुर थाना क्षेत्र के गुगरवारा निवासी देवी सिंह रविवार शाम करीब चार बजे अपने 30 वर्षीय मामा नंदराम के साथ बाइक से खेत से घर लौट रहे थे। मिर्चवारा-गुगरवारा मार्ग पर क्रेशर के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से मामा-भांजे गंभीर घायल हो गए। उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से झांसी रेफर किया गया। सोमवार शाम करीब चार बजे इलाज के दौरान देवी सिंह की मौत हो गई। नंदराम की हालत गंभीर बनी हुई है। देवी सिंह खेती-किसानी करके परिवार पालता था। पुलिस ने रात करीब आठ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)