इंदिरा नगर में श्रीमद्भागवत कथा:7 दिवसीय कथा का अंतिम दिन, हवन के बाद कराया भंडारा

Oct 08, 2026 - 20:29
0
इंदिरा नगर में श्रीमद्भागवत कथा:7 दिवसीय कथा का अंतिम दिन, हवन के बाद कराया भंडारा
लखनऊ में इंदिरा नगर के डी ब्लॉक में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ 1 अक्टूबर को वृंदावन धाम से आईं देवी पूर्ति किशोरी ने किया। 8 अक्टूबर को कथा का समापन हुआ। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। समापन अवसर पर आयोजक रमेश सोनकर ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में धीरज गिहार, नंदराम सोनकर, सुरेंद्र कुमार सैनी, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र सेन, शिवम कनौजिया, अंकुर मिश्रा, राजेश पांडे, गणेश पांडे और दिनेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User