कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग
वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत उरई में गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी तथा इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने प्रदर्शन किया। यहां अंबेडकर चौराहे से गांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताते हुए विभिन्न मांगें उठाई गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की समीक्षा और एसआइआर वापस लेने की मांग की। मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सेंगर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने किया। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)