इंडिया A टीम से चोटिल ऋषभ पंत बाहर:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 मैच नहीं खेलेंगे; कुमार कुशाग्र को मिला मौका

Oct 12, 2026 - 21:54
0
इंडिया A टीम से चोटिल ऋषभ पंत बाहर:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 मैच नहीं खेलेंगे; कुमार कुशाग्र को मिला मौका
ऋषभ पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड A के खिलाफ भारत A की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। पंत की तीसरे मुकाबले में उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा। पंत को ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते समय बाईं तरफ खिंचाव आ गया था। न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनके चयन पर पहले ही फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त लागू थी। अब शुरुआती दो मैचों से बाहर होने के बाद टीम में विकेटकीपिंग की मुख्य जिम्मेदारी कप्तान ध्रुव जुरेल संभालेंगे। लाल गेंद से शानदार फॉर्म में कुशाग्र 21 साल के कुमार कुशाग्र हाल के दिनों में रेड-बॉल क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले तीन फर्स्ट क्लास मैचों में दो शतक लगाए हैं। इनमें दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बनाया गया शतक और पुडुचेरी में मेहमान ऑस्ट्रेलिया A टीम के खिलाफ लगाया गया शतक शामिल है। न्यूजीलैंड में तीन मैच खेलेगी भारत A टीम न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को लिंकन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। भारत A की अपडेटेड टीम यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र। भारत 22 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। अभी वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा नहीं हुई है। भारत की टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User