अलीगढ़ में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान:पत्नी 4 साल से बेटे को लेकर मायके में रह रही थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 12, 2026 - 21:55
0
अलीगढ़ में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान:पत्नी 4 साल से बेटे को लेकर मायके में रह रही थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अलीगढ़ के चंडौस कोतवाली क्षेत्र के जामुनका गांव के माजरा विजयपुरा में गृह क्लेश के चलते 28 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार, विजयपुरा निवासी दीपक (28) पुत्र राजेंद्र ने रविवार देर रात अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर उसके भाई ओमवीर सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार साल से मायके में रह रही थी पत्नी प्राथमिक जांच में सामने आया कि दीपक शराब पीने का आदी था। करीब चार साल पहले उसकी पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह वहीं रह रही थी। बताया जा रहा है कि परिवार में कलह के चलते दीपक ने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने नहीं दी तहरीर थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब पीने का आदी होने और पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User